कोयला तस्करी मामले में ईडी ने किया एक बार फिर से मलय घटक को तलब:
1 min read
आसनसोल :कोयला तस्करी मामले में एक बार फिर से केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा आसनसोल उत्तर के विधायक तथा कानून और श्रम मंत्री मलय घटक को तलब किया गया है। ईडी द्वारा उनको 29 तारीख को तलब किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार इसी मामले में ईडी द्वारा मलय घटक को तलब किया गया था लेकिन वह ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए। अब एक बार फिर से उनको तलब किया गया है। ईडी द्वारा मलय घटक को ईमेल के जरिए 29 मार्च दिल्ली के ईडी हेड क्वार्टर में पेश होने के लिए कहा गया है । सूत्रों की माने तो आसनसोल नगर निगम के कई पार्षदों को भी ईडी द्वारा इस मामले में तलब किया जा सकता है अभी कुछ दिनों पहले ही आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर मलय घटक को बांकुड़ा पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान जिले का प्रभार सौंपा गया था इसके बाद एक बार फिर मलय घटक को ईडी द्वारा तलब किया गया है।












