9वे दिन भी केएनयू में जारी गतिरोध वाइस चांसलर को उनके ऑफिस में प्रवेश से आंदोलनकारियों ने रोका:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय में बीते कुछ दिनों से शिक्षक अशिक्षक कर्मियों द्वारा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। इनका साफ कहना है कि वह अब वाइस चांसलर के साथ काम नही करेंगे । आज करीब 9 दिनों के बाद जब विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर साधन चक्रवर्ती विश्वविद्यालय में अपने चेंबर में प्रवेश करने गए तो आंदोलनकारियों ने उनको उनके चेंबर में प्रवेश करने से रोक दिया। इनका कहना था कि जब तक वाइस चांसलर उनको वाइस चांसलर होने का प्रमाण नहीं दिखाते तब तक उनको घुसने नही दिया जाएगा। काफी देर तक वाइस चांसलर के साथ आंदोलनकारियों की सीढ़ी पर ही बहस होती रही। वाइस चांसलर ने कहा वह अपने ऑफिस जाकर उनसे बात करेंगे। लेकिन आंदोलनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। आखिरकार वाइस चांसलर विश्वविद्यालय परिसर से निकल गए । निकलने से पहले पत्रकारों को उन्होंने बताया कि यहां जो आंदोलन चल रहा है वह पूरी तरह से अनैतिक और अवैध है। उन्होंने इस बात की जानकारी शिक्षा दफ्तर को दे दी है। वह कोलकाता में जरूरी काम के सिलसिले में गए हुए थे लेकिन यहां के आंदोलन के बारे में सुनकर वह अपना काम अधूरा छोड़ कर आए हैं ताकि समस्या का समाधान निकल सके । लेकिन उनको अंदर घुसने ही नही दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इनके आंदोलन के कारण विश्वविद्यालय के कर्मी बीमार हो गए हैं। आंदोलनकारियों ने उनपर अत्याचार किया था। उन्होंने बताया कि यह भी बहुत दुर्भयागजनक है कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने अपने इस अवैध आंदोलन में छात्रों को भी सम्मिलित कर लिया है । उनका कहना था कि इस आंदोलन के कारण विश्वविद्यालय में पठन पाठन को नुकसान पहुंच रहा है












