आसनसोल सब डिवीजन रिटेल केरोसिन ऑयल डीलर्स एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल सब डिवीजन रिटेल केरोसिन ऑयल डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से आज सब डिवीजन कंट्रोलर फूड एंड सप्लाई आसनसोल को एक लिखित सूचना दी गयी। जिसमें मिट्टी के तेल के दाम में बढ़ोतरी, और पिछले 6 महीने से सही तौर पे मिट्टी के तेल का आवंटन नहीं हो रहा है । जिसकी वजह से डीलर के साथ साथ राशन कार्ड ग्राहकों को काफी परिशानी हो रहा है । संगठन के सदस्यों ने कहा कि मिट्टी के तेल से गरीब परिवार चूल्हा जलाते हैं । गैस के बदले इसी मिट्टी के तेल से खाना बनानाका काम करते हैं । लेकिन पश्चिम बंगाल में पिछले 2 साल से मिट्टी के तेल को लेकर बहुत समस्याएं हो रहीं है । 3 साल पहले मिट्टी के तेल का हर हफ्ते आवंटन होता था। जिससे राशन कार्ड धारक और डीलरों को कोई दुशवारी नहीं होती थी, उसके बाद बीते 2 सालों से हर महीने आवंटन होना लगा । और आज जो परिस्थति है के समुचे बंगाल में डीलर और डीलरों के परिवार के इलावा राशन कार्ड धारकों को भी काफी दुश्वारियां हो राही है, इसीलिये आज सब-डिवीजनकंट्रोलर को एक ज्ञापन देकर सारी जानकारी दी गई । इस मौके पर सचेंद्र बर्मन, मोहम्मद शाकिर, प्रमोद तिवारी, मोहम्मद.नसीम, मोहम्मद.सोनू, उमेश गुप्ता, आर के.पाल. जफर आलम, उत्पल चौधरी, मोहम्मद. बशर, आर.के.सिंह, मनोज गुप्ता, मोहम्मद चंद और अन्य डिलर उपस्थित थे












