काजी नज़रुल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के आंदोलन के साथ विद्यार्थी भी जुड़े:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित काजी नजरुल विश्वविद्यालय में नौवें दिन भी शिक्षकों का आंदोलन जारी रहा आज इस आंदोलन के साथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी जुड़ गए इस बारे में इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार दास ने कहा कि विश्वविद्यालय में पठन-पाठन के माहौल को दुरुस्त करने के लिए विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और गैर शिक्षक कर्मी आंदोलन कर रहे हैं अब विद्यार्थी भी यह समझ गए हैं कि उनके शिक्षकगण जो आंदोलन कर रहे हैं वह विश्वविद्यालय के हित में है इसी वजह से अब विद्यार्थी भी इस आंदोलन के साथ जुड़ गए हैं उनका कहना था कि विद्यार्थियों के लिए यहां पर न्यूनतम बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है इसी वजह से अब विद्यार्थी भी इस आंदोलन के साथ जुड़ गए हैं सभी चाहते हैं कि विश्वविद्यालय के हितों की रक्षा हो और यहां पर पठन-पाठन का माहौल बेहतर हो वही विश्वविद्यालय की कई विद्यार्थीयों ने बताया कि यहां पर पठन-पाठन का माहौल बिल्कुल भी ठीक नहीं है यहां पर विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होती यहां तक कि शौचालय भी ठीक नहीं है जिस वजह से विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है उनका कहना था कि यहां के प्रोफ़ेसर जो आंदोलन कर रहे हैं उसकी वजह से उनके पठन-पाठन में कोई अड़चन नहीं आई है उन्होंने बताया कि प्रोफेसर अपनी कक्षाएं लेकर ही आंदोलन कर रहे हैं और विद्यार्थियों का भी उनके शिक्षकों को पूर्ण समर्थन है












