गाड़ुई नदी पर गार्डवाल बनाने को लेकर कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 25 के कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने आज मेयर बिधान उपाध्याय से मुलाकात की और उनको 25 नंबर वार्ड इलाके से बहने वाली गाड़ुई नदी पर गार्डवाल बनाने का अनुरोध किया इस बारे में कांग्रेस पार्षद ने कहा कि बरसात के मौसम में नदी का पानी ब्रिज के ऊपर आ जाता है और लोगों के घरों में घुस जाता है लोग तो किसी तरह अपनी जान बचाकर दूसरी जगहों पर शरण ले लेते हैं लेकिन पानी की वजह से लोगों के जरूरी कागजात नष्ट हो जाते हैं फिर उन कागजातों को बनाने में लोगों को काफी दिक्कतें पेश आती हैं इसलिए उन्होंने नदी के ऊपर इकबाल सेतु के ऊपर से नूरानी मस्जिद होते हुए सिद्दीक ब्रिज तक एक गार्डवाल बनाये जाने का अनुरोध किया जिससे नदी का पानी घरों में नहीं घुसेगा और लोगों को हर साल हो रही परेशानी से निजात मिलेगी उन्होंने बताया कि मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि जरूर इस पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से कदम उठाए जाएंगे












