पटना हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:
1 min readपटना/ हावड़ा :यात्रियों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से समय समय पर विभिन्न फैसले लिए जाते हैं। हाल ही में फिर ऐसा ही एक फैसला लिया गया है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए हावड़ा और पटना के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।
02024 पटना-हावड़ा स्पेशल 26.03.2023 को पटना से 05.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन 13.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी. । 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल 26.03.2023 को हावड़ा से 14:15 बजे खुलेगी और उसी दिन 22:30 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन पूर्व रेलवे नेटवर्क पर दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में गैर वातानुकूलित और वातानुकूलित कुर्सी यान की सुविधा होगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों में खुशी है












