रेल – ईसीएल समन्वय बैठक का संकतोड़िया में हुआ आयोजन:
1 min read
आसनसोल :सोमवार को आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम परमानंद शर्मा ने ईसीएल के मुख्यालय संकतोड़िया में ईसीएल के सीएमडी ए.पी. पांडा
और ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) मुख्यालय के अन्य अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक की । इस समन्वय बैठक में इस वित्तीय वर्ष में कोयला लदान को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान कोयले की ढुलाई कैसे बढ़ाई जाए, कोयले की ढुलाई में कमी के कारणों और उन कमीओं को पूरा करने और जमीन लाइसेंस शुल्क की वसूली, बकाया रेलवे कर्मचारी लागत के भुगतान और कोयला ढुलाई को लेकर आगामी दिनों की रणनीति पर चर्चा की गई।
इस बैठक में आसनसोल मंडल के मनोनीत शाखा अधिकारी भी उपस्थित थे।












