आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेंयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को कंबल वितरण कांड में आसनसोल पुलिस ने कल नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया था आज उनको आसनसोल अदालत में पेश किया गया जहां उनको 8 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया इसके खिलाफ आसनसोल के भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं
आज आसनसोल भाजपा की तरफ से आसनसोल स्टेशन से आसनसोल उत्तर थाने तक एक रैली निकालने की बात कही गई थी इसके मुताबिक बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं के नेतृत्व में आसनसोल रेलवे स्टेशन के समीप इकट्ठा हो गए थे रैली के मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षा के भी चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे रैली में बप्पा चैटर्जी कृष्णेंदु मुखर्जी सभापति सिंह आशा शर्मा सहित तमाम स्थानीय भाजपा नेता उपस्थित थे रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस विरोधी और जितेंद्र तिवारी के समर्थन में नारे लगाए
इनका कहना है कि आसनसोल में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है होटल में घुसकर होटल मालिक को सबकी आंखों के सामने कत्ल किया जा रहा है लेकिन आसनसोल की पुलिस कातिलों को नहीं पकड़ पा रही है जबकि एक हादसे के लिए जितेंद्र तिवारी को आसनसोल की पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया उनका कहना था कि पुलिस टीएमसी नेताओं के इशारे पर काम कर रही है भाजपा नेता और कार्यकर्ता रैली की शक्ल में आसनसोल उत्तर थाना जाना चाहते थे लेकिन थाने से कुछ देर पहले ही पुलिस द्वारा उनको रोक लिया गया जैसे ही उनको रोका गया भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे । इसके उपरांत भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल उत्तर थाना जाकर पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की बाहर आकर पत्रकारों से बात करते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधिकारियों के साथ भाजपा प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपनी चिंताओं से अवगत कराया पुलिस अधिकारियों ने उन लोगों को आश्वासन दिया है कि वह उनकी बातों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे भाजपा नेता ने कहा कि कल कोलकाता में जिस तरह से भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के साथ खींचातानी की गई उनको धक्का दिया गया उनको खींचकर गाड़ी में बिठाने की कोशिश की गई उसका फुटेज भाजपा के पास है और भाजपा उन दो पुलिसकर्मियों की सजा की मांग कर रही है। उनका कहना था कि अगर उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा उस फुटेज को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार कमिशन में जाएगी उनका साफ कहना था कि कल जिस तरह से अमानवीय तरीके से जितेंद्र तिवारी के साथ बर्ताव किया गया उससे भाजपा चिंतित है और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस रिमांड के दौरान जितेंद्र तिवारी को आंच भी आई तो भाजपा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी