जितेंद्र तिवारी भेजे गए 8 दिनों के पुलिस रिमांड पर:
1 min read
आसनसोल :कंबल वितरण कांड में आज जितेंद्र तिवारी को आसनसोल अदालत में पेश किया गया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनको अदालत में पेश किया गया यहां पर भाजपा समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे जिन्होंने समय-समय पर विरोध प्रदर्शन भी किया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जितेंद्र तिवारी को आज अदालत में पेश किया गया जहां पर उन्होंने खुद ही अपने मामले की पैरवी की प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र तिवारी को 8 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है आपको बता दें की 14 दिसंबर 2022 को आसनसोल के रामकिशन डंगाल मैं कंबल वितरण हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी इस मामले में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जितेंद्र तिवारी और चैताली तिवारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया था कल नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे से जितेंद्र तिवारी को बंगाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था आज उनको आसनसोल अदालत में पेश किया गया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनको आज अदालत में पेश किया गया जहां जितेंद्र तिवारी ने अपने मामले की पैरवी खुद की और दोनों पक्षों की सुनवाई के उपरांत अदालत ने उन को 8 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया 27 तारीख को मामले की अगली सुनवाई होगी












