जितेंद्र तिवारी को लाया गया आसनसोल अदालत बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी मौजूद:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनको आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे वहीं बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी यहां पर उपस्थित थे जो जितेंद्र तिवारी के समर्थन में नारे लगा रहे थे भाजपा नेता अभिजीत आचार्य ने पत्रकारों को बताया कि जिस तरह से जितेंद्र तिवारी को एक हादसे के लिए सुदूर दिल्ली से गिरफ्तार करके लाया गया है उससे साफ जाहिर होता है कि राज्य में पुलिस टीएमसी के गुलाम में परिवर्तित हो चुकी है उनका साफ कहना था कि अगर उनके नेता के प्रति पुलिस का यही रवैया बरकरार रहा तो आने वाले समय में भाजपा पूरे आसनसोल में इतना बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी कि पुरा आसनसोल शिल्पांचल ठप हो जाएगा वहीं भाजपा नेता बाप्पा चैटर्जी ने भी कहां की जितेंद्र तिवारी को लेकर पुलिस का रवैया दर्शाता है कि बंगाल में पुलिस किस तरह से टीएमसी के आकाओं के इशारे पर काम कर रही है














