जितेंद्र तिवारी लाए गए आसनसोल में आज हो सकती है अदालत में पेशी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को कल बेहद नाटकीय अंदाज़ में नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया गया उनको रात में ही हवाई रास्ते से कोलकाता लाया गया और फिर कोलकाता से उनको सड़क के रास्ते आसनसोल ले आया गया था रात उन्होंने आसनसोल उत्तर थाने में गुजारी आपको बता दें कि 14 दिसंबर 2022 को आसनसोल के रेलपार इलाके के रामकृष्ण डंगाल में कंबल वितरण के दौरान हुए भगदड़ में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई थी जिसमें दो महिलाएं और एक मासूम बच्ची थी इसी मामले में पुलिस द्वारा स्थानीय पार्षद तथा जितेंद्र तिवारी की पत्नी चैताली तिवारी और जितेंद्र तिवारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया था आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने उन्हें इस मामले में कल नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे से जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया था आज उनको आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा। जब जितेंद्र तिवारी को आसनसोल उत्तर थाना लाया जा रहा था तो जितेंद्र तिवारी ने कहा कि लगता है तृणमूल कांग्रेस ने अपने स्लोगन में तब्दीली कर दी है पहले वह कहा करते थे बदला नहीं बदलाव चाहिए अब लगता है उनका स्लोगन हो गया है बदलाव नहीं बदला चाहिए












