श्री बिहारी जी सेवा समिति की तरफ से हुआ वसंतोतसव का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :श्री बिहारी जी सेवा समिति की तरफ से आज शिव मंदिर रोड स्थित आसनसोल गौशाला में 21वे वसंतोतसव का आयोजन किया गया । यहां अखंड ज्योति अलौकिक श्रृंगार छप्पन भोग के साथ साथ भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यहां आसनसोल के मनोहर व्यास तथा धनबाद के परितोष जी और मिनी भजन प्रस्तुत करने पंहुचे। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे से हुई । इस मौके पर संजय जालान प्रकाश दीवान विमल जालान सहित और भी श्रद्धालु उपस्थित थे ।












