उच्च माध्यमिक परीक्षार्थी के लिए सिविक वॉलिंटियर काजल बावरी बने मसीहा:
1 min read
आसनसोल :राज्य सरकार द्वारा सिविक वॉलिंटियरओं की नियुक्ति पुलिस प्रशासन की मदद के लिए की गई थी तो वहीं यह सिविक वॉलिंटियर समय-समय पर लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं विशेषकर परीक्षाओं के दौर में यह कभी-कभी मसीहा की भूमिका ले लेते हैं आज आसनसोल के तुलसी रानी गर्ल्स स्कूल के सामने ऐसा ही नजारा देखने को मिला यहां न्यूटाउन की मुनमुन बावरी उच्च माध्यमिक की परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस का पेपर देने आई थी लेकिन स्कूल आकर उनको पता चला कि वह अपना एडमिट कार्ड अपने घर में ही भूल गई हैं जब उनको इस बात का एहसास हुआ तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई उनको लगा कि शायद यह परीक्षा नहीं दे पाएंगी जब इस बात की जानकारी वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को हुई तो उन्होंने तुरंत सिविक वॉलिंटियर काजल बावरी को परीक्षार्थी की मदद करने के लिए कहा काजल मुनमुन को लेकर न्यूटाउन गए और उन्होंने एडमिट कार्ड संग्रह कर सही समय पर मुनमुन को परीक्षा केंद्र पहुंचा दिया जिससे मुनमुन पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा दे सकीं पुलिस प्रशासन तथा विशेषकर काजल के इस कार्य की सभी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं












