shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

तृणल कांग्रेस छात्र परिषद की तरफ से आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में आज इस कॉलेज के टीएमसीपी संगठन की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक तथा मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित थे । उनके अलावा उप मेयर अभिजित घटक एमएमआईसी गुरूदास चैटर्जी बोरो चेयरमैन अनिमेष दास रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के पश्चिम बर्धमान ज़िला अध्यक्ष अभिनव मुखर्जी आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के टीएमसीपी प्रभारी अभिक सहित टीएमसीपी के तमाम सदस्य उपस्थित थे। शिविर से 60 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया था। इस बारे मे मलय घटक ने कहा कि जिस तरह से आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में टीएमसीपी की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है वह सराहनीय है। रक्तदान से कोई महान दान नहीं होता । उन्होंने इस रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के टीएमसीपी शाखा की सराहना की तथा जिला अस्पताल के चिकित्सकों को भी धन्यवाद दिया। वहीं अभिजित घटक ने कहा कि चूंकि आसनसोल एक सीमावर्ती इलाका है ऐसे में सिर्फ आसनसोल ही नही बाहर से भी लोग आकर इलाज करवाते है ऐसे ने आसनसोल जिला अस्पताल पर रक्त के लिए काफी दबाव पड़ता है । ऐसे में इस तरह के आयोजनों से रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री तथा टीएमसी सुप्रीमो ममता बैनर्जी ने हिदायत दी गई कि किसी को भी रक्त की कमी न हो इसलिए तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद समय समय पर इस तरह के आयोजन करता रहता है। टीएमसी के अन्य संगठन भी रक्तदान शिविर लगाते हैं। उन्होंने कहा टीएमसी हमेशा लोगों के साथ रहना चाहती है और इसके लिए टीएमसी से जुड़ा हर कार्यकर्ता इस तरह के सामाजिक कार्य करता है। वहीं एमएमआईसी गुरूदास चैटर्जी ने कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर बेहद जरूरी हैं क्योंकि रक्त जा कोई विकल्प नहीं है । उन्होंने प्रवीर धर को भी धन्यवाद दिया कि वह अपने शरीर की परवाह किए बगैर भी हर वक्त रक्तदान शिविर आयोजित करने में लगे रहते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page