पंचायत चुनाव के मद्देनजर मलय घटक को 3 जिलों का प्रभार मिलने से आसनसोल में टीएमसी कार्यकर्ताओं में खुशी:
1 min read
आसनसोल :आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर टीएमसी के संगठन में भारी फेरबदल किया गया है आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक को पश्चिम बर्दवान के साथ-साथ बांकुड़ा तथा पुरुलिया जिले का भी प्रभार सौंपा गया है वही 3 जिलों में संगठन का कार्य देखेंगे इसे लेकर आसनसोल में टीएमसी कार्यकर्ताओं में भारी खुशी देखी जा रही है आज श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में आसनसोल बस स्टैंड के समीप आईएनटीटीयूसी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और पटाखे फोड़े । इस संदर्भ में श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने बताया कि जिस तरह से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बार फिर मलय घटक पर अपना भरोसा जताया है उससे साबित होता है कि मलय घटक किस उच्च कोटि के नेता हैं उन्होंने बताया कि मलय घटक ऐसे नेता हैं जिन्होंने हमेशा गरीबों समाज के वंचित वर्ग के बारे में सोचा है और उनकी लड़ाई लड़ी है यही वजह है कि आज वह क्षेत्र के एकमात्र नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव हो या पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नगर निगम चुनाव में जीत मिली है और विरोधियों को खाली हाथ लौटना पड़ा है आने वाले पंचायत चुनाव में भी विरोधियों का यही हाल होगा














