अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज ने लिखा पश्चिम बर्धमान जिला शासक को पत्र:
1 min read
आसनसोल :हाल ही आसनसोल नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में जितने भी अवैध अतिक्रमणकारी हैं उनको हटाने तथा शहर को सुंदर बनाने की बात कही गई थी । इनको 18 तारीख तक की समयसीमा भी दी गई थी । उसे लेकर पश्चिम बर्धमान ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज ने जिला शासक एस अरुण प्रसाद को एक पत्र लिखा है । इस पत्र में इन्होंने लिखा है कि उनकी पार्टी सरकार के इस फैसले के साथ है कि शहर को सुंदर बनाने के लिए अवैध अतिक्रमण हटाना जरूरी है। लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कुछ सवाल भी उठाए। इनका कहना है कि उन पार्टी दफ्तरों का क्या जो कि विभिन्न सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से वर्षों से बने हुए हैं ? उदाहरण के लिए उन्होंने जिला शासक को लिखी चिट्ठी के साथ एक सूची भी दी है ।

इनका आरोप है कि यह पार्टी दफ्तर भी अवैध तरीके से बने हुए हैं । इनका प्रश्न है कि इन पार्टी दफ्तरों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नही होती? दानिश अजीज ने कहा कि अगर प्रशासन सही मायनों में निष्पक्ष होकर काम करना चाहता है तो इन पार्टी दफ्तरों को भी तोड़ा जाए अन्यथा यही समझा जाएगा कि गरीबों के अलग और रसूकदारों के लिए अलग कानून है












