पंचायत चुनाव के मद्देनजर मलय घटक की बढ़ी जिम्मेदारी:
1 min read
कोलकाता :कुछ दिनों बाद पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने वाले हैं इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है विशेषकर सागरदिघी के उप चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी तैयारियों में अब कोई कोताही नहीं बरतना चाहती इसी वजह से आज ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई जहां तृणमूल कांग्रेस के विभिन्न जिलों के आला नेता मौजूद थे इस बैठक में ममता बनर्जी ने विभिन्न जिलों के शीर्ष नेताओं को दायित्व सौंपा जिससे वह आने वाले पंचायत चुनाव में इन जिलों में पार्टी की कमान संभाल सके आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक को पश्चिम बर्दवान के साथ-साथ बांकुड़ा और पुरुलिया जिले का प्रभार सौंपा गया है वह इन 3 जिलों में संगठन को संभालेंगे तथा पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे पंचायत चुनाव जैसे महत्वपूर्ण चुनावों से पहले मलय घटक को 3 जिलों का प्रभार सौंपना निसंदेह कैबिनेट के साथ-साथ पार्टी में भी उनके कद को बढ़ाता है












