अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर फ्लाई ऐश ब्रिक्स एसोसिएशन के सदस्यों ने की ज़िला शासक के साथ बैठक:
1 min read
आसनसोल :आज पश्चिम बर्धमान जिला शासक दफ्तर में जिला शासक के साथ इस जिले के फ्लाई ऐश ब्रिक्स एसोसिएशन के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में फ्लाईऐश की उपलब्धता को लेकर चर्चा की गई आपको बता दें कि इतने दिनों तक फ्लाई ऐश ब्रिक्स बनाने वाले कारखानों को फ्लाई ऐश निशुल्क उपलब्ध कराया जाता था लेकिन अब नियमों में तब्दीली लाई गई है और उनको नीलामी के जरिए फ्लाईऐश खरीदने के लिए कहा गया है इसे लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई फ्लाई ऐश ब्रिक्स एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि अगर उनको थर्मल पावर प्लांट से फ्लाई ऐश खरीदना पड़े तो वह जो इंट बनाएंगे उनकी कीमत पारंपरिक लाल रंग के ईंटो से कहीं ज्यादा होगी और । ऐसे में पश्चिम बर्दवान जिले में ही 100 के करीब फ्लाई ऐश ब्रिक्स कारखाने बंद हो जाएंगे जिससे प्रत्यक्ष रूप से करीब ढाई हजार तो वही परोक्ष रूप से 10000 के आसपास लोग बेरोजगार हो जाएंगे । इसके अलावा पारंपरिक ईंटों से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है । उन्होंने बताया कि पहले फ्लाई ऐश ब्रिक्स कारखानों को कहा गया था कि उन्हें विभिन्न थर्मल पावर कंपनियों से निशुल्क फ्लाई ऐश मुहैया कराया जाएगा लेकिन अब उनको फ्लाईऐश खरीदने के लिए कहां जा रहा है ऐसे में उनके सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है आज की बैठक में उन्होंने जिला शासक के सामने अपनी इन्हीं परेशानियों को बयां किया और निराकरण की मांग की आज की बैठक में पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न फ्लाई ऐश ब्रिक्स कारखानों के मालिकों के अलावा जिला शासक तथा डीवीसी बक्रेश्वर पावर प्लांट जैसे विभिन्न थर्मल पावर प्लांट के अधिकारी उपस्थित थे














