shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

विधायक अग्निमित्रा पाल पहुंची 95 नंबर वार्ड चलाया जनसंपर्क अभियान:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आज आसनसोल नगर निगम के 95 नंबर वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया । इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस वार्ड में विकास का कोई काम नही हुआ है । विधायक ने आरोप लगाया कि जिन क्षेत्रों में भाजपा समर्थक रहते हैं वहां पर नगर निगम द्वारा जानबूझकर रास्ते नही बनाए जाते । उन्होंने कहा कि यहां पर रास्तों की हालत अत्यंत खराब है। सड़कें कच्ची हैं निकासी की हालत भी खराब है। नाले बनाए ही नही गए हैं जिससे गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है । स्वास्थ्य कर्मियों ने उनसे आकर कहा कि गंदा पानी जमा रहता है जिससे डेंगू का खतरा बना रहता है। पूरे साल गंदा पानी जमा रहता है क्योंकि नाले बनाए ही नही गए। नौबत यह है कि बच्चों को स्कूल जाते समय अपने जूते मोजे हाथ में लेकर सड़क पर करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक जहां रहते हैं वहां जानबूझकर सड़कें नही बनाई जाती। विधायक ने बताया कि आज जब यहां की महिलाएं को पता चला कि वह आई हैं तो वह अपने घर काम छोड़ कर उनके पास अपनी तकलीफ बयान करने आई। अग्नि मित्रा पाल ने साफ कहा कि ऐसे नही चलेगा विकास के काम तो करने ही होंगे । आसनसोल नगर निगम को करोड़ों रुपए मिलते हैं । उन्होंने बताया कि इस बारे में वह मेयर से मिलेंगी अगर यहां की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो भविष्य में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page