ब्लेस हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आज आसनसोल के ब्लेस हॉस्पिटल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर तकरीबन 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया इस के संदर्भ में ब्लेस हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के मौके पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है यहां पर इस अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया है उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश रहती है कि चिकित्सा उपलब्ध कराने के साथ-साथ रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी उनके अस्पताल की हिस्सेदारी रहे यही वजह है कि आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है वही इस अस्पताल की एक और संस्थापक डॉ शशि कला ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय हेल्थ डे के मौके पर इस शिविर का आयोजन किया गया है क्योंकि खून की जरूरत हमेशा रहती है तकरीबन रोज ही कहीं ना कहीं हादसे होते हैं ऑपरेशन होते हैं इसलिए इस तरह के शिविरों का आयोजन अति आवश्यक है ।













