28 नंबर वार्ड में गाड़ुई नदी पर शुरू हुआ गार्डवाल निर्माण का कार्य:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड इलाके में आज एक गार्डवाल निर्माण कार्य का उद्घाटन हुआ वार्ड पार्षद गुलाम सरवर ने कार्य का उद्घाटन किया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा पार्षद फनसबी आलिया पार्षद एस एम मुस्तफा सहित इलाके के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे ।

आपको बता दें कि इस गार्डवाल को बनाने के लिए पार्षद गुलाम सरवर बीते लंबे समय से प्रयासरत थे उन्होंने कई बार आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से अनुरोध किया था आखिरकार तकरीबन 90 लाख रुपए की लागत से इकबाल सेतु से फजलु ब्रिज तक गाड़ुई नदी पर गार्डवाल के निर्माण के कार्य की शुरुआत हुई इस मौके पर पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि लंबे समय से वह यहां पर इस गार्डवाल को बनाने के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन किन्ही कारणों से यह कार्य नहीं हो पा रहा था लेकिन उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे ही उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से इस बारे में बात की उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लिया और इसी का नतीजा है कि आज इसके निर्माण का कार्य शुरू हो सका वहीं डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तरजीह देता है सभी 106 वार्डों में विकास के कार्य समान रूप से हो यही आसनसोल नगर निगम की पहली एवं एकमात्र प्राथमिकता होती है












