आसनसोल में हुआ एजुकेशन फेयर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में स्थित एक निजी होटल में एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया । रांची के मेपल बिजनेस सॉल्यूशंस तथा पटना के स्कूल टू कॉलेज संस्थान द्वारा एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया था यहां पर पूरे देश से 9 मैनेजमेंट इंस्टिट्यूशन आए थे जिन्होंने आसनसोल और आसपास के इलाकों के विद्यार्थियों को मैनेजमेंट स्तर की पढ़ाई के बारे में जानकारी प्रदान की इस बारे में मेपल बिजनेस सॉल्यूशंस के आवेश कुमार ने बताया उनकी संस्था और स्कूल टू कॉलेज संस्था के साझा प्रयास से इस एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया ।

इसका मकसद यहां के विद्यार्थियों और मैनेजमेंट संस्थानों के बीच ब्रिज का काम करना है उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद विद्यार्थियों को यह समझ में नहीं आता के किस शिक्षण संस्थान से जुड़े जिससे कि आने वाले समय में उनके करियर में तरक्की हो इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया है जिससे कि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिले वही जब हमने कुछ विद्यार्थियों से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां पर आकर उनको काफी फायदा हुआ और बहुत कुछ नई चीजें जानने को मिली इनमें से बहुत से विद्यार्थियों का कहना था कि अब तक वह समझ नहीं पा रहे थे कि कहां जाना है या अपने भविष्य के लिए कहां संपर्क करना है लेकिन इस एजुकेशन फेयर में आकर उनको व मार्गदर्शन मिला जिससे कि आने वाले समय में वह अपने करियर को एक दिशा दे सकेंगे । इस मौके पर यहां बीबी कॉलेज के ड अमिताभ बासु मनोज यादव गर्ल्स कॉलेज के के बीरू सर काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय के जोशी सर सहित तमाम गणमान्य शिक्षाविद उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेपल बिजनेस सॉल्यूशंस के भावेश कुमार और स्कूल 2 कॉलेज के आदित्य की अहम भूमिका रही












