अखिल भारतीय युवा शक्ति के कार्यों से प्रेरित बिहार के युवक ने आसनसोल में किया रक्तदान:
1 min read


आसनसोल :अखिल भारतीय युवा शक्ति बीते कुछ समय से विभिन्न सामाजिक कार्य करती रही है। इस संगठन का एकमात्र उद्देश्य समाज की सेवा और खासकर वंचित वर्ग तथा जिनको सही मायनों में मदद की जरूरत है उन्हे मदद करना है। अखिल भारतीय युवा शक्ति के इन कार्यों की खबर जब सुदूर बिहार में रहने वाले समस्तीपुर जिले के समाजसेवी केशव भाई जी को हुई तो वह भी इन कार्यों से काफी प्रभावित हुए तथा इनके सामाजिक कार्यों में योगदान करने का फैसला लिया। उन्होंने एक ऐसा योगदान दिया जिससे बड़ा योगदान शायद ही हो । उन्होंने महानतम दान रक्तदान करने का फैसला लिया। इसके लिए वह खास तौर पर समस्तीपुर से आसनसोल जिला अस्पताल आए और रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि जब से उनको अखिल भारतीय युवा शक्ति के कार्यों की जानकारी मिली वह इनके कार्यों से काफी प्रभावित हुए और खुद भी योगदान करने का फैसला लिया इसलिए आज वह विशेष रूप से रक्तदान करने के लिए समस्तीपुर से आसनसोल जिला अस्पताल आए हैं उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह इस संगठन के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों में जुड़े रहना चाहते हैं वहीं अखिल भारतीय युवा शक्ति के संस्थापक विक्रम भगत ने केशव भाई जी का धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे ही लोगों की प्रेरणा और सहयोग से उनका संगठन आगे भी विभिन्न सामाजिक कार्यों को करता रहेगा इस मौके पर विक्रम भगत के अलावा संगठन के अध्यक्ष शिवम भगत सुदीप पांडे संगीता नोनिया सीमा भगत सुलेखा महतो सहित संगठन के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे












