29 मार्च को होगा आसनसोल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का 29 मार्च को चुनाव होगा । इसे लेकर आज इस चुनाव के एक इलेक्शन कमिशनर सौरभ गांगुली ने बताया कि 29 मार्च को आसनसोल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव होगा । 13,14 और 15 मार्च को नॉमिनेशन की तारीख थी । कल नाम वापस लेने की आखरी तारीख है । परसों यानी 17 तारीख को स्क्रूटिनी होगी और उसी दिन प्रत्याशियों के नामों की आखिरी सूची जारी की जाएगी । तभी यह कहा जा सकेगा कि कौन किस पद के लिए चुनाव लड़ रहा है।












