बहुजन समाज पार्टी संस्थापक कांशी राम की जयंती पर किया गया उन्हें याद:
1 min read
आसनसोल :बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की जयंती के अवसर पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संदर्भ मे गोंड महासभा के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष अमरनाथ गौड़ ने बताया कि आज कांशी राम की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक कार्यक्रम किया गया जहां वंचित वर्ग के इस महान नेता को याद किया गया। उन्होंने कहा कि आज आसनसोल से राज्य के मंत्री मलय घटक के कारण एससी एसटी लोगों को बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं उनका काम नही रुकता नही आज भी एससी एसटी ओबीसी समाज के कई लोग ऐसे हैं जिनको छोटा से छोटा काम करवाने में भी भारी असुविधा होती है। उन्होंने एक ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग कि जहां एससी एसटी ओबीसी समाज के लोगों को कोई परेशानी न हो । वही बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेश कुमार रुईदास ने कहा कि आज कांशी राम की जयंती के अवसर पर भजन समाज पार्टी के हर कार्यकर्ता और नेता समर्थक ने यह शपथ ली की दल के संस्थापक के नक्शे कदम पर चलते हुए और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को प्रेरणा मानकर बहुजन समाज के उत्थान के लिए प्रयास किया जाएगा और बहुजन समाज पार्टी को इतनी मजबूती प्रदान की जाएगी कि वह पूरे देश में सत्ता में अहम भूमिका पालन करें तभी बहुजन समाज का विकास संभव होगा












