पूर्व मेयर और वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने किया ट्वीट तृणमूल कांग्रेस पर किया करारा प्रहार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज एक ट्वीट किया है इस ट्विट के माध्यम से उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा की पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कुमारडीही इलाके में जमीन के बदले नौकरी की मांग कर रहे जमीन दाताओं पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा हमला किया गया जितेंद्र तिवारी ने अपने ट्वीट में लिखा कि वह इस घटना की तीव्र निंदा करते हैं इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस घटना ने यह साबित कर दिया कि तृणमूल कांग्रेस के समाप्ति की शुरुआत हो गई है और जमीन दाता के ऊपर इस तरह से अत्याचार करना ही उनके अंत की वजह बनेगी उन्होंने साफ लफ्जो मे कहा कि जमीन देने वालों को नौकरी देनी ही होगी












