नौजवान पंजाबी सभा बर्नपुर के सदस्यों ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :नौजवान पंजाबी सभा बर्नपुर के तरफ से आज एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मेयर से गुहार लगाई कि शहीद ए आजम भगत सिंह की शहादत दिवस यानी 23 मार्च का दिन हर एक भारतवासी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है इस दिन को याद करते हुए नौजवान पंजाबी सभा बर्नपुर की तरफ से हर साल उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाते हैं उन्होंने बताया कि आसनसोल के भगत सिंह मोड़ इलाके में शहीदे आजम भगत सिंह की जो प्रतिमा लगी हुई है उसे 23 मार्च 1983 को नौजवान पंजाबी सभा बर्नपुर की तरफ से लगाया गया था उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा ही अब तक मूर्ति की देखरेख की जाती थी जब से यह मूर्ति चौराहे के बीचो बीच लगाई गई है आसनसोल नगर निगम इसकी देखरेख कर रहा है आज नौजवान पंजाबी सभा बर्नपुर की तरफ से प्रतिनिधिमंडल ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और अनुरोध किया कि उस मूर्ति के आसपास जो झाड़ियां उग आई हैं उनकी कटाई की जाए मूर्ति की साफ-सफाई की जाए तथा रंग रोगन किया जाए मेयर ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि 23 मार्च से पहले वह सारा काम हो जाएगा इसके साथ ही संस्था की तरफ से मेयर से यह अनुरोध भी किया गया के आज की नई पीढ़ी को शहीदे आजम भगत सिंह के जीवन और भारत की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान के बारे में बताने के लिए स्कूल में भी इंतजाम किया जाए मेयर ने सभी विषयों पर सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि इन सभी विषय को गंभीरता से देखा जाएगा और कदम उठाए जाएंगे । इस मौके पर चरणजीत सिंह जसवंत सिंह घुम्मन चरण सिंह सुखदेव सिंह सतनाम सिंह हरदीप सिंह मंजीत सिंह अनिल सिंह रघुवीर सिंह आदि उपस्थित थे












