महावीर स्थान सेवा समिति की तरफ से हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के एसबी गोराई रोड स्थित महाबीर स्थान सेवा समिति की तरफ से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां माता का जगराता आयोजित किया गया साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ इस बारे में जानकारी देते हुए महावीर स्थान सेवा समिति के सदस्य विवेक शर्मा ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी महावीर स्थान सेवा समिति की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां माता का जगराता हुआ भंडारे का आयोजन हुआ उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है इस समाज के बहुसंख्यक लोगों को मंदिर से जोड़ा जाए ताकि समाज में समरसता सौहार्द्र का वातावरण बने उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि समाज की हर छोटी बड़ी समस्या का मिलजुलकर समाधान निकले और इसके लिए उन्होंने सब को आगे आने का आह्वान किया वहीं इस मौके पर पहुंचे भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि इस कार्यक्रम में आकर उनको बहुत खुशी हो रही है और इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों का और ज्यादा आयोजन होना चाहिए ।













