बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव को लेकर विवाद जारी:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव का मुद्दा बीते कई दिनों से विवादों में घिरा हुआ है आज इस मुद्दे पर बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वर्तमान सचिव सुरेंद्र सिंह अट्टु ने एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि सिख समाज की तरफ से उनके पास शिकायतें आ रही हैं कि सिख समाज से जुड़े कुछ लोग बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बारे में लोगों में गलत जानकारी फैला रहे हैं लोगों को बरगला रहे हैं कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में चुनाव होने जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोग समाज को तोड़ना और कमजोर करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि फिलहाल वह ऐसे लोगों का नाम तो नहीं लेना चाहते लेकिन उन्होंने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त पश्चिम बर्दवान जिला शासक और हीरापुर थाने के प्रभारी को चिट्ठी लिखी है और इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की अपील की है जो सिख समाज को अंदर से खोखला करने की मंशा से काम कर रहे हैं उन्होंने बताया कि इस तरह से चुनाव की बात कहना पूरी तरह से गैरकानूनी है क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार के नियमों के अनुसार बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत है और 2024 के मई महीने तक उनकी 31 सदस्य कमेटी वैधानिक रूप से काम करेगी उसके बाद बोर्ड के सदस्य बैठेंगे और चुनाव को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा लेकिन उससे पहले चुनाव को लेकर जिस तरह की बातें कही जा रही है और पूरी तरह से गैरकानूनी है उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान कमेटी ने अभी तक चुनाव को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है ।















