अनुब्रत मंडल के हिसाब रक्षक मनीष कोठारी को ईडी ने किया गिरफ्तार:
1 min read
दिल्ली :मवेशी तस्करी आरोप में दिल्ली में ईडी की जांच का सामना कर रहे टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के हिसाब रक्षक मनीष कोठारी को गिरफ्तार कर लिया। आज इस मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए मनीष कोठारी को बुलाया था । सूत्रों की मानें तो ईडी की पूछताछ में मनीष कोठारी सहयोग नहीं कर रहे थे इसलिए उनको गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि कल इसी मामले में ईडी ने अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को पूछताछ के लिए बुलाया है












