आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या पर भाजपा नेता बप्पा चटर्जी ने उठाए सवाल:
1 min read
आसनसोल :बीते दो दिनों से आसनसोल के विभिन्न क्षेत्रों में पानी को लेकर लोगों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। इसे लेकर आज भाजपा नेता बप्पा चैटर्जी ने आसनसोल नगर निगम के वर्तमान बोर्ड को आड़े हाथों लिया। इनका कहना है कि टीएमसी नेता बड़े बड़े दावे करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि आज भी आसनसोल नगर निगम के एक बड़े हिस्से में लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी नही मिल रहा । उन्होंने कहा कि टीएमसी ने लोगों से झूठ बोलकर अन्याय तरीके से वोट लूट कर निगम चुनाव में जीत हासिल की थी । इसके बाद भी वह लोगों तक पानी नही पहुंचा पा रहे जिस वजह से आज आम जनता टीएमसी के पार्षदों का घेराव कर रही है । बप्पा चैटर्जी ने सवाल किया कि लोगों को पानी क्यों नहीं मिल रहा जबकि अमृत परियोजना के तहत सैंकड़ों करोड़ों रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने पूछा आखिर वह पैसा जा कहां रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि टीएमसी के बड़े नेताओं को तो हर सुविधा मिल रही है लेकिन आम लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा। इनका कहना था कि नगर निगम सिर्फ टीएमसी के बड़े नेताओं उनके घरों तक पानी पहुंचाने में व्यस्त है उसे आम लोगों की कोई चिंता नहीं है उन्होंने कहा कि टीएमसी ने वोट लूटकर बोर्ड बनाया 1 साल बाद बोरो चेयरमैन बनाए लेकिन उन्हें आम लोगों तक सुविधा पहुंचाने की कोई चिंता नहीं है














