shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आज से शुरू हुई बंगाल बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी ने परीक्षार्थियों को दी शुभकामना:

1 min read

आसनसोल :आज से पूरे प्रदेश में पश्चिम बंगाल बोर्ड की उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं शुरू हो गई आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में भी उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इस साल आसनसोल क्षेत्र से कई हजार विद्यार्थी उच्च माध्यमिक की परीक्षा दे रहे हैं इसे लेकर प्रशासन तथा आसनसोल नगर निगम पूरी तरह से मुस्तैद है ताकि उच्च माध्यमिक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इस संदर्भ में हमने आसनसोल नगर निगम के शिक्षा विभाग के एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी से बात की उन्होंने सबसे पहले उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी उन्होंने आशा जताई कि सभी उच्च माध्यमिक परीक्षार्थी अच्छे अंको से उत्तीर्ण होंगे और आने वाले समय में न सिर्फ आसनसोल बल्कि पूरे बंगाल का नाम रौशन करेंगे उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है उन्होंने कहां की परीक्षा शुरू होते ही आसनसोल नगर निगम के शिक्षा विभाग के एमएमआईसी के तौर पर उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और वहां के इंतजामों का जायजा लिया उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दे रहे हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों के साथ है और अगर किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है वह तुरंत आसनसोल नगर निगम से संपर्क कर सकता है उसे हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page