आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से हुआ होली मिलन समारोह:
1 min read
आसनसोल :इन दिनों विभिन्न संगठनों की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज आसनसोल के एसबी गोरई रोड इलाके में स्थित एक मैरिज हॉल में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे इनमें सचिन राय गौरीशंकर अग्रवाल विनोद गुप्ता सतपाल सिंह कीर राजेंद्र बग्गा स्वपन चौधरी आदि प्रमुख थे सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ना सिर्फ व्यापारियों का एक संगठन है बल्कि सामाजिक रुप से भी यह संगठन हमेशा लोगों से जुड़ा रहना चाहता है यही वजह है कि होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जहां ना सिर्फ आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी गण उपस्थित हैं बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग उपस्थित हैं जो एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं और चाहते हैं कि इस क्षेत्र का न सिर्फ आर्थिक विकास बल्कि सामाजिक विकास भी हो














