shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पांडवेश्वर इलाके के टीएमसी नेता के वायरल विडिओ पर एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज ने दिया बड़ा बयान:

1 min read

आसनसोल :हाल ही में पांडवेश्वर इलाके के टीएमसी कार्याध्यक्ष संतोष पासवान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह देखा जा रहा था कि वह एक डांसर पर पैसे उड़ा रहे हैं आसनसोल टाइम्स ने इस वीडियो की सत्यता की जांच नहीं की है लेकिन इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में भूचाल सा आ गया है पश्चिम बर्दवान ज़िला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज ने इस वीडियो को लेकर टीएमसी और भाजपा दोनों ही पार्टियों को कटघरे में खड़ा किया है इनका कहना है कि संतोष पासवान तो महज एक प्यादा है उनके असली आकाओं तक पुलिस प्रशासन सीबीआई ईडी को पहुंचने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती हो या पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी हो या फिर दुर्गापुर के भाजपा विधायक लखन घोरुई हों सभी के खिलाफ ईडी और सीबीआई द्वारा जांच किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि यह साफ जाहिर है कि संतोष पासवान जो पैसा उड़ा रहे थे वह उनकी गाढ़ी कमाई का पैसा नहीं था वह आम जनता का पैसा था जिसे भाजपा और टीएमसी दोनों सांठगांठ कर लूट रहे हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल के एक मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में 14 हजार रुपए दिखाते हैं लेकिन फिर वही मंत्री 1 लिख 40 हजार रुपए देकर मेला करवाते हैं तो जनता क्या समझे वह 14 हजार रुपए सच्चाई है या यह 1 लाख 40 हजार रुपए उन्होंने साफ कहा कि जनता इतनी बेवकूफ नहीं है जनता सब कुछ समझती है उन्होंने साफ कहा कि चाहे नेता हो या मंत्री या उनके भाई या रिश्तेदार टीएमसी तथा भाजपा आपसी सांठगांठ कर लोगों को लूटने में लगी है और संतोष पासवान के वीडियो ने यह साबित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page