55 नंबर वार्ड में हुआ कलवर्ट निर्माण के कार्य का शिलान्यास:
1 min read
आसनसोल :55 नंबर वार्ड पार्षद दीपा चक्रवर्ती तथा बोरो चेयरमैन अनिमेष दास ने आज नारियल फोड़कर 55 नंबर वार्ड में एक कलवर्ट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया । इस बारे मे पत्रकारों को जानकारी देते हुए दीपा चक्रवर्ती ने कहा कि वेस्ट अपकार गार्डन मे यह कलवर्ट लंबे समय से खराब हालत में थी ।

इसकी मरम्मत के लिए उन्होंने कई बार आसनसोल नगर निगम से गुहार लगाई थी आखिरकार आज इसको नए सिरे से बनाने का कार्य शुरू हो गया उन्होंने इसके लिए आसनसोल नगर निगम को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम से पहले अगर इस कल्वर्ट का निर्माण नहीं किया जाता तो यहां के लोगों को बारिश के मौसम में काफी परेशानी होती उनकी इसी परेशानी के मद्देनजर आज से इस कलवर्ट के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई उन्होंने बताया कि इसके लिए तीन लाख 96 हजार की लागत आएगी उन्होंने कहा कि अगले 3 महीने के अंदर इस करवट के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा जिससे लोगों को सहूलियत होगी












