सालानपुर थाने की तत्परता से तीन दिन के भीतर खोया मोबाइल बरामद:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर थाना के देंदुआ स्थित एक निजी मैरेंज हाल के समीप होली उत्सव में एक मोबाइल के गुम हो जाने का मामला सालानापुर थाना में दर्ज किया गया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि तीन दिनों के अंदर मोबाइल को पुलिस के सहयोग से खोज निकाला गया और मोबाइल उसके असली मालिक को लौटा दिया गया। सुबह होली में सभी रंग खेल रहे थे, उसी समय किसी कारण वश मोबाइल खो जाने पर परिवार के सदस्यों में सन्नटा पसर गया। परिवार के सभी सदस्य मोबाइल खोजने में लग गए। इसी दौरान समाज सेवी सह राजनीतिक नेता टिंकु वर्मा ने सालानपुर थाना के पेट्रोलिंग मोबाइल वैन में उपस्थित एस आई श्री घोष को मोबाइल खो जाने की ख़बर दी। इसके बाद सालानपुर थाना में ही होली के दिन शाम को मोबाइल खोने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। काफ़ी परिश्रम के बाद दादू भाई मैरेंज हाल के मालिक बप्पा घोषाल के सीसीटीवी कैमरा और पास के श्री नंदी रगं दुकान के कैमरा के जरिये मोबाइल को तीन दिन के बाद बरामद किया गया। मोबाइल मामले में परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर जबरदस्त खोजबीन की । मोबाइल की बरामदगी में सालानापुर थाना के युवा एस.आई.श्री घोष और स्थानीय सालानापुर पंचायत के प्रधान का भरपूर सहयोग रहा । परिवार वालों ने मोबाइल मिलने पर पुलिस को धन्यवाद कहा।














