भाजपा नेता बप्पा चटर्जी ने किया ट्वीट प्रधानमंत्री वित्त मंत्री आयकर विभाग से आधार – पैन को लेकर किया अनुरोध:
1 min read
आसनसोल :भाजपा के पश्चिम बर्धमान जिला महासचिव तथा प्रवक्ता बप्पा चटर्जी ने आज एक ट्वीट किया है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारत के आयकर विभाग से ट्वीट के माध्यम से अनुरोध किया है की पैन और आधार को लिंक कराने के लिए जो समय सीमा तय की गई है उसे बढ़ाया जाए और लिंक ना होने की स्थिति में जो 1000 रुपए का फाइन लगाया जा रहा है उसे भी हटाया जाए उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ नागरिकों को इस बात की अभी तक जानकारी नहीं है कि उन्हें पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक कराना है जिस वजह से उन्होंने यह काम नहीं कराया है ऐसे में उनको फाइंड देना पड़ सकता है एक वरिष्ठ नागरिक के लिए 1000 रुपए का फाइन बहुत मायने रखता है इसलिए बाप्पा चैटर्जी ने प्रधानमंत्री वित्त मंत्री और आयकर विभाग से अनुरोध किया है कि वह इस फाइल को हटाले और लिंक करने की जो समय सीमा है उसे बढ़ाएं














