shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एआईएमआईएम पश्चिम बर्धमान ज़िला प्रतिनिधिमंडल ने रेलपार में सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के परिवार से की मुलाकात:

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बर्दवान ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल के रेलपार इलाके के नया मोहल्ला में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों से मुलाकात की आपको बता दें हैं कि इस परिवार के मुखिया मीर जमील खान का 3 मार्च को एक सड़क हादसे में देहांत हो गया था आज ए आई एम आई एम के सदस्यों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और हर कदम पर उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया इस बारे में दानिश अजीज ने बताया की 3 मार्च को एक सड़क हादसे में इस परिवार के मुखिया मीर जमील खान का देहांत हो गया था लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद आज तक प्रशासन की तरफ से उनके परिवार को कोई मुआवजा नहीं मिला जबकि बीते साल रेलपार के ही रामकिशन डंगाल में कंबल वितरण हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत हुई थी अगले ही दिन प्रशासन की तरफ से उनको वादा किया गया तो इस परिवार के साथ इस तरह का सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि आसनसोल में किसी एक विशेष सत्ताधारी नेता के इशारे पर सब कुछ होता है उन्होंने कहा कि वह मीडिया के जरिए प्रशासन को यह संदेश देना चाहते हैं कि प्रशासन निष्पक्ष होकर काम करें और इस पीड़ित परिवार को भी उचित मुआवजा प्रदान करें इस मौके पर दानिश अजीज के अलावा इजाज अहमद सरवर इफ्तकार आलम शाहिद मनसुर आसिफ खान अमित सिंह आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page