आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास ने की मेयर से मुलाकात अस्पताल के विकास को लेकर की चर्चा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास ने आज मेयर विधान उपाध्याय से उनके चेंबर में मुलाकात की इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डॉ दास ने कहा कि आज मेयर से मिलकर उन्होंने आसनसोल जिला अस्पताल के विकास को लेकर कुछ मुद्दों पर चर्चा की खासकर अस्पताल के ओपीडी के सामने सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है मेयर से गुहार लगाई गई की उसकी मरम्मत की जाए तथा गेट की मरम्मत की भी अपील की गई इसके साथ ही उन्होंने कहा की वर्तमान में आसनसोल जिला अस्पताल में 16 बच्चे भर्ती है जिनको सांस की तकलीफ़ है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे इस वायरस का प्रकोप घट रहा है और रोजाना भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या कम हो रही है उन्होंने बच्चों के अभिभावकों तथा स्कूल प्रबंधन से अनुरोध किया वर्तमान में कोरोना काल के समय बरती जाने वाली सावधानियों को बरतें ।












