आसनसोल में हो रहा है नाट्य उत्सव का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :इन दिनों आसनसोल के रवींद्र भवन में नाट्य उत्सव का आयोजन किया गया है । यहां पुरे देश के विभिन्न प्रांतों से विभिन्न नाट्य दल शिरकत करने आए है। आसनसोल के क्रिएटिव थिएटर की तरफ से आयोजित इस नाट्य उत्सव का आज दूसरा दिन है । आज आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजित घटक भी नाटकों का आनंद उठाने पहुंचे । आज असम के एक नाटक का मंचन किया गया। इस संदर्भ में अभिजित घटक ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि आसनसोल में इस तरह के नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जहां पूरे देश से नाट्य दल आए हैं । यहां के लोगों को पूरे देश के सर्वश्रेष्ठ नाटकों को देखने का अवसर मिल रहा है।














