रेलपार के व्यापारियों के धरने ने किया सौवें दिन में प्रवेश चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी जताया समर्थन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रेलपार इलाके में रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बीते 100 दिनों से रेलवे के फैसले के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है गुरुवार को इनका यह प्रदर्शन सौवें दिन में प्रवेश कर गया आज आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी धरना मंच पर पहुंचे और उन्होंने धरना दे रहे व्यापारियों के साथ सहानुभूति और समर्थन जताया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा की वहां के व्यापारियों को पुनर्वास देने के बारे में रेलवे क्या सोच रहा है इसके बारे में रेलवे को एक स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता है ताकि स्थानीय प्रशासन भी उस फैसले के मद्देनजर ऐसे कदम उठाए जिससे विकास भी बाधित ना हो और वहां के व्यापारियों को भी नुकसान ना पहुंचे उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि रेलवे जमीन अधिग्रहण और पुनर्वास को लेकर एक स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करें ताकि किसी के मन में भी कोई कशमकश ना रहे उन्होंने बताया कि इस बारे में मंत्री मलय घटक को भी बताया गया है और वह भी इन व्यापारियों को लेकर काफी सहानुभूति पूर्ण रवैया रखते हैं । चेयरमैन ने कहा कि संभवत अगले हफ्ते ही इस मुद्दे पर डीआरएम से मुलाकात की जाएगी और वहां के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उनसे चर्चा होगी ताकि विकास भी बाधित ना हो और यहां के व्यापारियों को भी नुकसान ना पहुंचे और उनको विस्थापित ना होना पड़े उनका कहना था कि अब यह बहुत जरूरी हो गया है कि कोई ठोस फैसला लिया जाए और इस प्रदर्शन को खत्म किया जाए क्योंकि वहां पर प्रदर्शन करने वालों ने लंबे समय से अपना सब्र रखा है अब यह वक्त आ गया है कि इस बारे में कोई ठोस फैसला लिया जाए












