केंद्र सरकार द्वारा बंगाल के साथ सौतेले आचरण के खिलाफ बाराबनी में 12 मार्च को टीएमसी द्वारा निकाली जाएगी बाइक रैली:
1 min read

बाराबनी :बाराबनी प्रखंड तृणमूल कांग्रेस की पहल पर 12 मार्च को केंद्र द्वारा राज्य को वंचित किए जाने और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा तृणमूल नेताओं के उत्पीड़न के खिलाफ मोटरबाइक रैली निकाली जाएगी.गुरुवार को बाराबनी प्रखंड तृणमूल कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में बाराबनी प्रखंड तृणमूल अध्यक्ष असित सिंह, जामग्राम पंचायत प्रमुख केशव राउत, पनुरिया ग्राम पंचायत उप प्रमुख बिस्वजीत सिंह, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद सदस्य पूजा मद्दी सहित अन्य नेता उपस्थित थे ।मालूम हो कि मोटरबाइक रैली 12 मार्च को पनुरिया से शुरू होकर गिरमिट मोड़ पर समाप्त होगी. इसमें आसनसोल के मेयर और बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय भी मौजूद रहेंगे । इस बारे मे पत्रकारों को जानकारी देते हुए असित सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लिखित रूप से कहा गया है कि राज्य में आवास योजना हो या मनरेगा कहीं कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ इसके बाद भी केंद्र की सरकार बंगाल को उसके हक का पैसा नहीं दे रही । उन्होंने कहा कि सिर्फ शुभेंदु अधिकारी के कहने पर मोदी और अमित शाह बंगाल को वंचित कर रहे हैं । इसी के खिलाफ यह बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमें बाराबनी विधायक तथा आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय भी उपस्थित रहेंगे । उन्होंने कहा कि इस रैली का पंचायत चुनाव से कोई संबंध नहीं है क्योंकि अभी तो पंचायत चुनाव की तारीखों की भी घोषणा नहीं हुई है












