श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित 3 दिवसीय फागुन महोत्सव का श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में हुआ आयोजन:
1 min read
आसनसोल :श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित 3 दिवसीय फागुन महोत्सव बहुत ही धूमधाम से श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में मनाया गया प्रथम दिवस पर विशाल भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर परिक्रमा करते हुए श्री श्याम मंदिर में श्रद्धा और भाव के साथ बाबा को सभी निशान अर्पण किए गए वहीं दूसरे दिन फागुन सुदी एकादशी के दिन श्याम मंदिर के प्रांगण में आसनसोल नरेश के सामने भजनों की अमृत वर्षा हुई ।

इस मौके पर दूर दराज से पधारे भजन प्रवाहको ने भक्तों को भजनों की गंगा में डुबकी लगाई ।
बाबा श्याम का सिंगार आलोकीक एवं भव्य देखने में ही बन रहा था श्याम नाम की इस धुन पर सभी श्याम प्रेमी अपने आप को डूबो रहे थे श्याम सेवा ट्रस्ट के द्वारा आयोजित त्रींदिवसय फागुन महोत्सव के अवसर पर छप्पन भोग सवामणी एवं भंडारे के साथ साथ फलाहार की व्यवस्था करवाई गई थी ।

देर रात 12:00 बजे बाबा की आरती हुई तत्पश्चात पुणह भक्तों ने मिलकर सामूहिक रूप से बाबा को प्रातः 4:00 बजे तक भजनों के माध्यम से मनाया मंदिर के आसपास के मार्ग को रोशनी से चकाचौंध कर दिया गया वहीं दूरदराज से आए एवं सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी इस शुभ अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटीज के चेयरमैन एवं रानीगंज के विधायक श्री तापस बनर्जी आसनसोल नगर निगम के ऊप मेयर अभिजीत घटक आसनसोल नगर निगम के एम आई सी श्री अनिमेष दास एमआईसी श्री गुरुदास चटर्जी (रॉकेट)आसनसोल बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी आसनसोल दक्षिण थाना के प्रभारी श्री कौशिक कुंडू एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सभी अतिथियों को दुपट्टा उड़ा कर स्मृति चिन्ह भेंट कर श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया वही फागुन महोत्सव के तृतीय दिवस बारशके शुभ अवसर पर प्रातः 8:30 श्याम बाबा की जोत का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने पंक्ति बंद होकर बाबा की पुण्य ज्योत को अपने हाथों से लिया जोत का कार्यक्रम पूरे दिन सेवा ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया गया था साथ ही साथ 4:00 सेसामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ श्याम मंदिर के प्रांगण में महिलाओं ने एक साथ गाजे-बाजे के साथ सुंदरकांड का पाठ किया।

इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ के शिव तांडव का वर्णन झांकी के माध्यम से भक्तों के बीच में प्रस्तुत किया गया वहीं बाहुबली हनुमान द्वारा हनुमान की मुंह स्वरूप को भक्तों के बीच में झांकी के माध्यम से दिखाया गया त्रीदिवसीय कार्यक्रम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट ने प्रशासन एवं सभी श्याम प्रेमियों के साथ साथ सभी सहयोगी संस्थाओं को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने इतने बड़े फाग महोत्सव को संपन्न करवाने में अपनी अपनी भूमिका निभाई













