क्रेडाई आसनसोल की हुई महत्वपूर्ण बैठक कई विषयों पर चर्चा:
1 min read

आसनसोल :क्रेडाई आसनसोल द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर अमित केडिया की उपस्थिति में डब्ल्यूबीआरईआरए के बारे में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई जिससे विभिन्न विषयों पर तथ्यात्मक बातचीत हुई
इस बैठक के दौरान आसनसोल और रानीगंज के विभिन्न हिस्सों से आए विशिष्ट हस्तियों ने हिस्सा लिया । यहां निर्माण उद्योग को लेकर कई शंकाओं और प्रश्नों के उत्तर दिए गए और उनका समाधान किया गया।
यहां क्रेडाई आसनसोल के सचिन राय सचिव विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष विवेक भुलका गौरव राय उज्जल राय
आनंद अग्रवाल सुप्रवत बिस्वाल
श्री मजूमदार लखी राय मिहिर राय
बादशा दां सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने इस बैठक के आयोजन के लिए विशेष रूप से अमित केडिया को धन्यवाद दिया जिससे इस तरह की मूल्यवान और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जो कि इस क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले नए कानूनों का पालन करते हुए अपने व्यवसाय को और अधिक कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से चलाने में सहायक होगी












