रूपनारायणपुर में “दीदी के रक्षा कवच” कार्यक्रम में बाराबनी विधायक तथा मेयर बिधान उपाध्याय हुए शामिल:
1 min read
बाराबनी :राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल ने एक नया कार्यक्रम लिया है । तृणमूल सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन में दीदी के दुत और दीदी सुरक्षा कवच कार्यक्रम की घोषणा की जिसके माध्यम से विधायक, मंत्री, सांसद व दीदी के दूत गांव-गांव मोहल्ले-मोहल्ले जाकर देखेंगे कि सरकार से आम लोगों को क्या लाभ हो रहा है । नहीं मिल रहा है तो क्या समस्याएं हैं । यह नेता उन्हें सुनेंगे और उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे । और इस कार्यक्रम के तहत राज्य के साथ-साथ बाराबनी विधानसभा के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में क्षेत्र के विधायक से लेकर विभिन्न जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं. बाराबनी विधायक व आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय शनिवार को रूपनारायणपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में यह कार्यक्रम करते नजर आए । इस दिन कार्यक्रम से निकलकर उन्होंने सर्वप्रथम आमडांगा दुर्गा शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके कल्याण की कामना की. इसके बाद वे रंगमटिया के निम्न प्राथमिक विद्यालय गए. वहां उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से बात की. फिर वे तृणमूल कार्यकर्ता जॉनसन बेन्सिल के घर गे और दोपहर का भोजन किया । फिर वे वहां से पंचायत कार्यालय पहुंचे. उन्होंने प्रतापपुर मोड़ और फकराडी मोड़ पर पथ सभाएं भी कीं. फिर उन्होंने झारखंड रोड स्थित आदित्य क्लब में तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. वहां से उन्होंने चीतल डांगा गांव में तृणमूल कार्यकर्ता कृष्णा पाल के घर भोजन किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न गांवों में जाकर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया












