बाराबनी थाना की तरफ से हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम:
1 min read
बाराबनी :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट तथा बाराबनी थाना पुलिस ने आज इटापारा कम्युनिटी हॉल में साइबर जागरुकता शिविर का आयोजन किया.
शिविर बाराबनी थाना अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में विगत 11/2/2023/ से प्रारम्भ किया गया तथा लगभग एक माह पश्चात इटापारा सामुदायिक भवन में समाप्त हुआ। इस मौके पर
बाराबनी थाने के अधिकारीगण उपस्थित थे । इस मौके पर अवस्थित लोगों ने बाराबनी थाना के अधिकारियों द्वारा इस पहल की सराहना की उनका कहना था कि आज इस शिविर से उनको जो सीखने को मिला वह उनके लिए काफी लाभजनक है उनका कहना था कि आज यहां से वह जो सीखकर जा रहे हैं भविष्य में उनके निजी रोजमर्रा के जीवन में बहुत काम आएगा और वह साइबर अपराधों से सुरक्षित रहेंगे












