सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर कमिश्नर राहुल मजूमदार की अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक हुई यहां सैनिटेशन विभाग के तमाम अधिकारी गण उपस्थित थे बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कमिश्नर राहुल मजूमदार ने कहा कि आज की बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी लोगों के घर घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग अलग तरीके से संग्रह कर रहे हैं इस काम को लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई साथ ही काली पहाड़ी तथा अन्य डंपिंग ग्राउंड मैं किस तरह से जमा हुए कचरे को हटाया जाए उस पर भी चर्चा की गई वहीं बहुत जल्द पानी की वजह से होने वाली बीमारियों का मौसम आने वाला है उसकी रोकथाम के लिए क्या क्या कदम उठाए जाने की जरूरत है उस पर भी आज की बैठक में चर्चा की गई












