शारीरिक तकलीफ की शिकायत पर अनुब्रत मंडल को लाया गया आसनसोल जिला अस्पताल, चिकित्सकों ने की सघन जांच:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल जेल से आज सुबह अनुब्रत मंडल को आज आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया ।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मवेशी तस्करी के आरोपी अनुब्रत मंडल को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने इनकी सघन जांच की। इसके बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल जिला अस्पताल सुपर ड निखिल चंद्र दास ने कहा कि आज सुबह अनुब्रत मंडल को स्वास्थ्य संबधी परेशानियों के मद्देनजर आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की और पाया कि उनको कोई आपातकालीन तकलीफ नहीं है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उनकी जांच की है और ब्लड प्रेशर पल्स दिल की धड़कन सहित सभी चीजों को संतोषजनक पाया ।












