नेशनल सेफ्टी वीक के तहत आसनसोल में निकाली गई जागरूकता रैली:
1 min read
आसनसोल :52 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष पर आज आसनसोल एचएलजी मोड़ के निकट एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया अंडरग्राउंड केबल बिछाने वाली एक निजी कंपनी द्वारा इस जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया था एचएलजी मोड़ के निकट कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न सुरक्षा पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गई इससे पहले करुणामाई हाउसिंग एस्टेट से एचएलजी मोड़ तक एक रैली भी निकाली गई उसके उपरांत इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस बारे में जानकारी देते हुए इस कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि 4 मार्च को नेशनल सेफ्टी काउंसिल का गठन हुआ था उस दिन से हर साल 4 मार्च को नेशनल सेफ्टी डे मनाया जाता है और 4 मार्च से लेकर 10 मार्च तक नेशनल सेफ्टी वीक का आयोजन होता है इसके तहत लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर जागरूक किया जाता है ताकि सड़क हो या कोई दूसरा कार्यक्षेत्र कहीं भी हादसे के कारण किसी की जान ना जाए












