आसनसोल के विकास को लेकर फोसबेकी सचिव सचिन राय ने लिखे रेल मंत्री को पत्र:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल शिल्पांचल दिन-ब-दिन आर्थिक रूप से और औद्योगिक रूप से भी पश्चिम बंगाल में महत्वपूर्ण स्थान अख्तियार करता जा रहा है आज की तारीख में आसनसोल पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बाद सबसे महत्वपूर्ण शहर के रूप में उभर कर सामने आया है ऐसे में आसनसोल शहर और इसके जनता के लिए कुछ बुनियादी जरूरतें हैं जिन को पूरा करने की आवश्यकता है इन को लेकर आसनसोल की जनता के साथ साथ विभिन्न संगठन भी समय-समय पर मुखर होते रहे हैं । इसी क्रम में दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फ़ोसबेकी की तरफ से संगठन के सचिव सचिन राय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर आसनसोल से हावड़ा या सियालदह तक सुबह कोलफील्ड एक्सप्रेस के बाद एक सुपर फास्ट ट्रेन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है कि सुबह कोलफील्ड एक्सप्रेस के बाद आसनसोल से कोलकाता जाने के लिए कोई दूसरी डायरेक्ट ट्रेन न होने से विशेषकर सर्दियों के मौसम में महिलाओं बुजुर्गों बच्चों दिव्यांग लोगों को कोलकाता जाने में काफी परेशानी होती हैं । मजबूरी में कोलफील्ड एक्सप्रेस से रवाना हो तो जाते है लेकिन सुबह 10:30 बजे यह ट्रेन कोलकाता पहुंच जाती है । ऐसे में कोई अगर कोलकाता में दोपहर के किसी काम से जाता है तो उसे पूरा दिन कोलकाता में बिताना पड़ता है जो कि महिलाओं बुजुर्गों दिव्यांग लोगों और बच्चों के लिए काफी परेशानी तकलीफदेह होती है । उनकी इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए संगठन की तरफ से एक पत्र लिखा गया है जिसमें यह अनुरोध किया गया है कि कोलफील्ड एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद आसनसोल से कोलकाता जाने के लिए हावड़ा या सियालदह तक एक डायरेक्ट सुपरफास्ट ट्रेन उपलब्ध कराई जाए जो सुबह 9:30 बजे आसनसोल से खुलेगी और 12:30 बजे तक हावड़ा सियालदह पहुंच जाएगी बीच में सिर्फ रानीगंज दुर्गापुर पानागढ़ नहीं ट्रेन रुकेगी इससे आसनसोल से हावड़ा सियालदह तक जाने का समय काफी कम लगेगा जिसको दोपहर में कोलकाता में काम हो वह अपना पूरा काम निपटा के फिर उसी ट्रेन से रात 8:00 बजे हावड़ा या सियालदह से रवाना हो सकता है और देर रात तक आसनसोल पहुंच जाएगा ऐसे में अग्नीबीना के बाद उनको आसनसोल पहुंचने के लिए एक और ट्रेन उपलब्ध होगी । दूसरी तरफ आसनसोल के ऊषाग्राम से भगतसिंह मोड़ तक एक फ्लाईओवर बनाने की बात कहते हुए फोसबेकी द्वारा पश्चिम बंगाल के अर्बन डेवलपमेंट तथा म्युनिसिपल अफेयर्स मिनिस्टर फिरहाद हकीम एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी आसनसोल नगर निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी पश्चिम बर्धमान जिला शासक एसडीओ सहित विभिन्न सरकारी विभागों को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि आसनसोल में जाम की समस्या काफी बढ़ गई है इस समस्या से निपटने के लिए वर्तमान जीटी रोड के ऊपर एक फ्लाईओवर बनाया जाए जोकि ऊषाग्राम से भगत सिंह मोड़ तक हो इससे आसनसोल शहर के अंदर जाम की समस्या काफी हद तक दूर होगी । वहीं
आसनसोल से नई दिल्ली तक रोजाना एक एक्सप्रेस ट्रेन की मांग करते हुए भी फोसबेकी की तरफ से भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक और पत्र लिखा गया है । इसके जरिए संगठन की तरफ से आसनसोल से नई दिल्ली तक रोजाना शाम एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का अनुरोध किया गया। संगठन द्वारा पत्र के जरिए अनुरोध किया गया कि रोज शाम 6 बजे आसनसोल से नई दिल्ली के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाए जो कि नई दिल्ली सुबह 9 बजे तक पहुंच जाएगी । जिसको दिल्ली में जो भी काम हो वह निपटा के उसी शाम दिल्ली से उसी ट्रेन से उसी समय पर दिल्ली से आसनसोल के लिए रवाना हो सके । इससे लोगों को दिल्ली में अपना काम पूरा कर के उसी दिन आसनसोल लौटने में सहूलियत होगी और उनको दिल्ली में ठहरने का खर्च नही उठाना होगा । फोसबेकी का कहना है कि आसनसोल दिन ब दिन आगे बढ़ रहा है। उसके कलेवर में वृद्धि हो रही है । इसके साथ ही आसनसोल व्यवसायिक नजरिए से भी बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। यहां कई सरकारी संस्थान हैं जिनमे लाखों की संख्या में कर्मी काम करते हैं । इसके साथ ही शिक्षा के लिए भी हजारों लोगों को दिल्ली जाना पड़ता है । ऐसे अगर अचानक किसीको दिल्ली जाना पड़ गया तो उसके लिए राजधानी जैसे ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। इन्ही सब परेशानियों को दूर करने के लिए फोसबेकी की तरफ से केंद्रीय रेल मंत्री से यह अनुरोध किया गया।












